बस हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, बेहतर इलाज के लिए प्रशासन से की पहल
बस हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, बेहतर इलाज के लिए प्रशासन से की पहल
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट
पलिया में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दुर्घटना की जानकारी लेने के साथ पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
रवि गुप्ता ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से घायलों के समुचित उपचार पर चर्चा की। वहीं, लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किए गए गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता से फोन पर वार्ता कर सहयोग मांगा। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने सीएमओ लखीमपुर से बातचीत कर घायलों के इलाज और देखरेख में किसी प्रकार की कमी न रहने का आग्रह किया।
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह पलिया विधानसभा के प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ ही उन्होंने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि तेज रफ्तार पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पलिया बस यूनियन से वार्ता की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Post a Comment