Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह चौहान के यहां विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह चौहान के यहां विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


 रायबरेली)। तहसील महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम अशर्फाबाद में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संतोष सिंह चौहान के यहां आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बन गया। धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक आयोजन का शुभारंभ श्री रामचरितमानस पाठ से हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, संकटमोचन हनुमान जी महाराज एवं डिग्गी बाबा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

हवन-पूजन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर सेवा में जुटे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के स्वागत एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। भंडारे में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह चौहान ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और धर्म सेवा का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।भंडारे के सफल आयोजन में शिव करण सिंह चौहान, शोभानाथ सिंह चौहान, राजेश सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, सुरेश सिंह चौहान, रमेश सिंह चौहान, विनोद सिंह चौहान, अनिल सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, अरविंद सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह चौहान, रायेंद्र सिंह चौहान एवं विनय सिंह चौहान सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों ने भी आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा और पूरा ग्राम अशर्फाबाद धार्मिक उत्सव के माहौल में सराबोर दिखाई दिया।भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना से आयोजित यह भंडारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजक संतोष सिंह चौहान एवं उनके परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रिपोर्ट 


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी को साथ

कोई टिप्पणी नहीं