Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ग्राम प्रधान पर मनरेगा और जी-राम योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

 ग्राम प्रधान पर मनरेगा और जी-राम योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग



सुनील चौरसिया डिप्टी 

मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



 अमेठी, तिलोई तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सभा चिलौली के ग्राम प्रधान पर मनरेगा, जी-राम योजना तथा राजवित्त मद में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायत पत्र भेजकर वर्ष 2021 से 2026 तक कराए गए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई हैशिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए मजदूरी का भुगतान किए जाने तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। साथ ही ग्राम पंचायत से जुड़े कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत पत्र में मांग की गई है कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2021 से 2026 तक हुए सभी विकास कार्यों, भुगतान अभिलेखों और योजनाओं की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सरकारी धन की वसूली की जाए।

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसने पूर्व में 30 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी अमेठी को भी शिकायत दी थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की प्रभावी जांच नहीं हुई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं