Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नशा मुक्ति अभियान को मिली नई मजबूती, संजीव कुमार झांजीबने प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी

 नशा मुक्ति अभियान को मिली नई मजबूती, संजीव कुमार झांजीबने प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ 

उप संपादक मृत्युंजय चौधरी

 लखीमपुर खीरी


लखीमपुर खीरी। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने के उद्देश्य से कार्य कर रहे खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट ने अपने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए संजीव कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। ट्रस्ट द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें संगठन की नीतियों एवं नशा मुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


ट्रस्ट के संस्थापक हरजींदर सिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजीव कुमार अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


नवनियुक्त प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि वे नशे के खिलाफ चल रहे जनजागरूकता अभियान को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्ति आंदोलन में सहयोग करने और युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया।


गौरतलब है कि खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट लगातार नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहा है। संस्था का संदेश है – "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, समाज संवारो"। ट्रस्ट की यह नियुक्ति नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा और गति देने वाली मानी जा रही है।


"नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य" के संकल्प के साथ संस्था प्रदेश भर में जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं