यूपी बोर्ड का बड़ा एक्शन: अमेठी के दो विद्यालयों की मान्यता समाप्त
यूपी बोर्ड का बड़ा एक्शन: अमेठी के दो विद्यालयों की मान्यता समाप्त
अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश के 70 जिलों के 465 वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन विद्यालयों में लगातार दो शैक्षणिक वर्षों तक कक्षाएं संचालित नहीं हुईं अथवा वर्ष 2025 और 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में कोई परीक्षार्थी शामिल नहीं हुआ, उनकी मान्यता स्वतः निरस्त मानी गई है।
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूची में अमेठी जनपद के भी दो विद्यालय शामिल हैं। इनमें:
सरश्वरी विद्यापीठ बालिका हाईस्कूल, थौरी
मनीषी बालिका इंटर कॉलेज, गौरीगंज
शामिल हैं।
बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को निर्देश दिए हैं कि अमान्य घोषित विद्यालयों की सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सही जानकारी मिल सके और वे प्रवेश लेने से पहले विद्यालय की मान्यता की स्थिति की जांच कर सकें। अरविंद कौशल अमेठी

Post a Comment