एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से गूंजा शुकुल बाजार, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से गूंजा शुकुल बाजार, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेताओं, पंचायत कर्मियों व पत्रकारों ने किया वृक्षारोपण
अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड शुकुल बाजार परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला, एडीओ पंचायत आलोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार, रवि यादव, पत्रकार दीपक पाठक, रजत शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आम, जामुन, बरगद, पीपल एवं पकड़िया जैसे फलदार, छायादार और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रेरणादायी संदेश देता है।वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, फल, छाया और औषधियां प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।एडीओ पंचायत आलोक कुमार ने कहा कि शासन द्वारा संचालित वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों को जनसहभागिता से ही सफल बनाया जा सकता है। वहीं ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान लगाए गए बरगद, पीपल और पकड़िया के पौधों को भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये वृक्ष न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह और जागरूकता का वातावरण बना रहा। सुनील चौरसिया मंडल ब्यूरो अयोध्या

Post a Comment