Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित, पारदर्शी और कर्मचारी हितैषी बनाने के निर्देश!

आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित, पारदर्शी और कर्मचारी हितैषी बनाने के निर्देश!


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्स व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों का संरक्षण किया जाए तथा विभिन्न विभागों को सुव्यवस्थित और सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मियों से संबंधित एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल के विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति, सत्यापन, अनुश्रवण और अन्य प्रक्रियाओं का केंद्रीकृत संचालन किया जाए, जिससे पूरी व्यवस्था अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बन सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित, जवाबदेह और कर्मचारी हितैषी बनाया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स एजेंसियों के चयन एवं संचालन से संबंधित सभी मानकों और प्रक्रियाओं को स्पष्ट, मानकीकृत और पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तैयार की जा रही व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए, ताकि सभी विभागों को एक समान, पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रणाली उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से आउटसोर्स व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे कर्मचारियों और विभागों दोनों को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं मिल सकें।


कोई टिप्पणी नहीं