ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर अमेठी में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर अमेठी में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सुनील कुमार मंडल अयोध्या ब्यूरो
अमेठी। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर जनपद अमेठी की चारों तहसीलों में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। जिले के विभिन्न हनुमान मंदिरों तथा गांव-गांव में समाजसेवियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे एवं लंगर का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।इसी क्रम में तिलोई स्थित दो सो बेड अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं थाना शिवरतनगंज परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भी भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भंडारे में स्थानीय ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा थाना शिवरतनगंज प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर मिश्र सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया थाना परिसर में पूड़ी सब्जी चटनी बूंदी कॉफी व लस्सी का प्रसाद वितरण हुआ जिसमें उपस्थित सी ओ दिनेश कुमार मिश्र तिलोई कौशलेंद्र सिंह बंटी जिला पंचायत सदस्य मिंटू सिंह देवेंद्र पांडे दिनेश जायसवाल आशीष मिश्रा,नीरज शुक्ल,शिवा तिवारी,डब्बू शुक्ला,रामकिशोर मौर्य,अभिषेक अग्निहोत्री,अखिलेश तिवारी भरत मिश्रा,प्रमोद भैया शरदेंदु मिश्र मदन आदि लोग। वहीं शिवरतनगंज कस्बे में आयोजित छोला चावल लवलेश यादव मेडिकल स्टोर अंकुर तिवारी अंकुर मोबाइल शॉप शिवरतनगंज कस्बे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे जिले में आयोजित भंडारों और धार्मिक कार्यक्रमों ने सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

Post a Comment