Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इलाज” के नाम पर आखिर कब तक चलता रहेगा यह खेल?

इलाज” के नाम पर आखिर कब तक चलता रहेगा यह खेल?



सुनील कुमार मंडल अयोध्या ब्यूरो


अमेठी के शाहमऊ क्षेत्र में स्थित चांद मेडिकल स्टोर को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 17 मई को खबर प्रकाशित हुई, शिकायतें भी हुईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। आखिर क्यों?


स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वायरल तस्वीरों में एक बुजुर्ग व्यक्ति को ड्रिप चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। सवाल यह नहीं है कि मरीज को क्या बीमारी थी, सवाल यह है कि क्या किसी मेडिकल स्टोर में बिना विधिवत चिकित्सकीय व्यवस्था के इस तरह की गतिविधियां नियमों के अनुरूप हैं?


सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि यह पूरा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ से महज 500 मीटर की दूरी पर हो रहा है। यदि शिकायतें सही हैं तो क्या स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? और यदि जानकारी है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?


जनता पूछ रही है कि आखिर किसके संरक्षण में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से इलाज का काम चल रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इतने व्यस्त हैं कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में चल रही शिकायतों की जांच का समय नहीं मिल पा रहा? या फिर मामला कुछ और है?


मुख्य चिकित्सा अधिकारी की चुप्पी भी अब सवालों के घेरे में है। जब शिकायतें सार्वजनिक हैं, तस्वीरें सामने हैं और चर्चा पूरे क्षेत्र में है, तो जांच कर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की जा रही? यदि आरोप गलत हैं तो जनता को सच्चाई बताई जाए, और यदि आरोप सही हैं तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए।


स्वास्थ्य व्यवस्था का उद्देश्य लोगों की जान बचाना है, न कि उन्हें जोखिम में डालना। यदि बिना आवश्यक अनुमति, योग्य चिकित्सकीय निगरानी या निर्धारित मानकों के कोई भी व्यक्ति इलाज जैसा कार्य कर रहा है, तो यह बेहद गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी जवाब दें आखिर शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

कोई टिप्पणी नहीं