लखीमपुर खीरी निघासन बग़लहा राज में आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश: 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन नष्ट, 1 मुकदमादर्ज
लखीमपुर खीरी निघासन बग़लहा राज में आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश: 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन नष्ट, 1 मुकदमादर्ज
आज दिनांक: 09 जुलाई 2026 निघासन आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को निघासन में धार मिली। जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई।
कहां हुई कार्रवाई
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 निघासन राजेश कुमार एवं अधीनस्थ स्टाफ तथा थाना निघासन के उप निरीक्षक कन्हैया यादव मय हमराह की संयुक्त टीम ने बग़लहा राज क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। टीम ने व्यक्तियों के घरों, आसपास के इलाकों, नदी व नालों के किनारे बने अवैध अड्डों को निशाना बनाया।
क्या मिला
दबिश के दौरान टीम ने मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही लगभग 400 किलोग्राम लहन बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अधिकारियों का बयान
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment