Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण हेतु किया जाएगा आबद्ध, 13 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण हेतु किया जाएगा आबद्ध, 13 अगस्त तक मांगे गए आवेदन



अमेठी, 31 जुलाई 2026। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद अमेठी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रशिक्षण कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल कार्यालय अमेठी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 16 खेलों के 34 छात्रावासों में कुल 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय पर आबद्ध किया जाएगा। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को ₹1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह व्यवस्था हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो एवं तीरंदाजी सहित 16 खेलों के लिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर 13 अगस्त 2026 तक जिला खेल कार्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु खेल निदेशालय को प्रेषित किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए। साथ ही खिलाड़ी ने ओलंपिक खेल, कॉमनवेल्थ खेल, एशियाई खेल, विश्व कप अथवा विश्व चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया हो। आवेदन के साथ खेल उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण अनुभव का विवरण भी देना होगा। जिला खेल कार्यालय ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं