लखीमपुर खीरी के मझगईं रेंज बीती रात हाथियों के झुंड ने मझगई में मचाया तांडव, किसान श्रीप्रकाश मौर्या, शकील व जगदीश की 6 एकड़ गन्ने की फसल हुई तहस नहस
लखीमपुर खीरी के मझगईं रेंज बीती रात हाथियों के झुंड ने मझगई में मचाया तांडव, किसान श्रीप्रकाश मौर्या, शकील व जगदीश की 6 एकड़ गन्ने की फसल हुई तहस नहस
पटाखे दागकर बड़ी मुश्किल भगाया किसानों ने हाथियों को।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब नौ बजे के आसपास कर्बला के पास स्थिति खेतों में जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड आ धमका। और किसानों के खेतों में बोई गन्ने व धान की फसल को रौदना शुरू कर दिया, इसकी जानकारी किसानों को होते ही किसान श्रीप्रकाश मौर्य, शकील अहमद, जगदीश आदि हाथियों के झुंड को भगाने के लिए शोर मचाने के साथ पटाख़ा दागना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के किसानों ने हाथियों को जंगल की और खदेड़ा।
हाथियों के उत्पात मे किसानों की लगभग 6 एकड़ खड़ी गन्ने और धान की लहलहाती फसल को बुरी तरह कुचलकर बर्बाद कर दिया। रात में हाथियों की चिंघाड़ सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान दहशत में आ गए थे। लेकिन किसानों ने हिम्मत नहीं हारी
एकजुट होकर शोर मचाया और टॉर्च की रोशनी व पटाखा दागने के साथ आग की मदद से किसी तरह हाथियों को वापस जंगल की तरफ खदेड़ा, लेकिन तब तक फसल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो चुका था।
आंखों में आंसू, प्रशासन से मुआवजे की गुहार
सुबह जब पीड़ित किसान श्रीप्रकाश मौर्या अपने खेत पर पहुंचे, तो तबाही का मंजर देखकर हतप्रभ रह गए। उन्होंने बताया कि बड़ी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। पीड़ित किसान व ग्रामीणों ने वन विभाग और शासन-प्रशासन से तत्काल मौके का मुआयना कर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि किसान को इस भारी संकट से राहत मिल सके।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सूचना पाकर रात में ही स्टाफ गया था किसानों के सहयोग से हाथियों को भगाया था, लगभग पंद्रह हाथियों का झुंड है नुकसान के आंकलन के लिए लेखपाल से कहा गया है जल्द किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Post a Comment