Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशिक्षित युवाओं के समयबद्ध सेवायोजन के दिए निर्देश

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशिक्षित युवाओं के समयबद्ध सेवायोजन के दिए निर्देश



अमेठी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 हेतु जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) की प्रगति एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवायोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है, इसलिए सभी प्रशिक्षण प्रदाता निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन एम.पी. सिंह, दोनों एमआईएस मैनेजर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं