Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में बनेगा हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, इंडोरामा ने उपलब्ध कराए उपकरण

 अमेठी में बनेगा हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, इंडोरामा ने उपलब्ध कराए उपकरण



कलेक्ट्रेट से होगी पूरे जनपद की निगरानी, स्थापित होगा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर


गौशालाओं से लेकर यातायात व्यवस्था तक, कंट्रोल सेंटर से रखी जाएगी नजर


अमेठी। जनपद में प्रशासनिक कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान के प्रयासों से कलेक्ट्रेट परिसर में शीघ्र ही इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की स्थापना की जाएगी। इस अत्याधुनिक केंद्र के माध्यम से जनपद की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। इसी क्रम में आज इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर मनोज झां एवं सीएसआर हेड अभिनव सिन्हा द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के संचालन हेतु एक अत्याधुनिक एलईडी वॉल, कंप्यूटर तथा सर्वर सिस्टम उपलब्ध कराया गया। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए इन उपकरणों से कंट्रोल सेंटर की स्थापना एवं संचालन को गति मिलेगी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से जनपद की विभिन्न व्यवस्थाओं पर एकीकृत रूप से निगरानी रखी जाएगी। विशेष रूप से जनपद में संचालित गौशालाओं, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की मॉनिटरिंग कंट्रोल सेंटर से की जा सकेगी। इसके लिए संबंधित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेजी से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल सेंटर के संचालन से प्रशासन को विभिन्न व्यवस्थाओं की वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त होगी, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान और बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पशु संरक्षण एवं अन्य विकासात्मक कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तकनीक आधारित इस पहल से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा जनपद की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना में सहयोग के लिए इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट में स्थापित होने वाला यह कंट्रोल सेंटर जनपद प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल निगरानी केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिसके माध्यम से अधिकारियों को एक ही स्थान से विभिन्न विभागों एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने की सुविधा प्राप्त होगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं