Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

 रुदौली_अयोध्या


प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूनम मौर्य (पत्नी रामकुमार मौर्य), निवासी पूरे मुराई, ग्राम पंचायत पारा पहाड़पुर, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका दावा है कि दो बार बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर उसे तत्काल केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय सीएचसी रुदौली में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. फातिमा हसन रिजवी अवकाश पर थीं। उनकी अनुपस्थिति में ऑपरेशन के लिए सोहावल सीएचसी से डॉ. धर्मेंद्र राव एवं डॉ. गुंजन यादव को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर की गई थी।फिलहाल घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं