थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर बन ठगी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 इलैक्ट्रानिक मीडिया माइक, 04 प्रेस आईडी, 01 कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, ठगी के 3000/ रुपए व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद ।
थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर बन ठगी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 इलैक्ट्रानिक मीडिया माइक, 04 प्रेस आईडी, 01 कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, ठगी के 3000/ रुपए व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद ।
आगन्तुक शुभम मिश्रा पुत्र रविभूषण मिश्रा निवासी ग्राम मडौली थाना संग्रामपर जनपद अमेठी द्वारा थाना गौरीगंज पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 12.08.2026 को समय करीब 04:30 बजे शाम को थाना गौरीगंज क्षेत्र स्थित श्री बाला जी मेडिकल स्टोर, सराय भागमानी, पाण्डेयपुर के पास 04 व्यक्ति मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP33BY7003 से आए तथा स्वयं को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल स्टोर पर दो नंबर की दवायें बेचने का आरोप लगाकर मेडिकल स्टोर बंद करने की धमकी देने लगें । उक्त व्यक्तियों में से एक ने पहचान पत्र दिखाकर बचने के लिए ₹ 5,000 की मांग की । भयवश मेरे द्वारा ₹3,000 नकद तथा ₹2,000 गूगल-पे/UPI के माध्यम से सुशील नामक व्यक्ति को ट्रांसफर किए गए । जिसके बाद मैनें जानकारी की तो लोगों द्वारा बताया गया कि कार सवार चारों लोग फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर हैं । जिसके बाद हम लोगों द्वारा तलाश किया गया तो उक्त चारों लोग उसी स्विफ्ट डिजायर कार में मुंशीगंज चौराहे पर मिलें जिन्हें हम लोगों द्वारा पकड़ लिया गया तथा लिखित प्रार्थना पत्र के साथ थाना गौरीगंज को सुपुर्द किया जा रहा है । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 इलैक्ट्रानिक मीडिया माइक, 04 प्रेस आईडी, 01 कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, ठगी के 3000/ रुपए व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी । प्राप्त तहरीर व बरामदगी के आधार पर थाना गौरीगंज पर मु0अ0सं0 235/26 धारा 319(4),318(4),338,336(3),340(2),204,351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा चारों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम चारों लोग मिलकर ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे छोटे मेडिकल स्टोरों पर जाकर फर्जी पहचान पत्र बनवाकर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन कर व फर्जी पत्रकार बनकर माइक लेकर चेकिंग के नाम पर डरा धमका कर पैसों की ठगी करते है तथा मिले रूपयों को आपस मे बांट लेते है ।
गिरफ्तार सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध जनपद रायबरेली में मारपीट,बलात्कार,चोरी,दहेज आदि विभिन्न धाराओं में कुल 06 अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त वसीम खान के विरूद्ध मारपीट की विभिन्न धाराओं में कुल 02 अभियोग, अभियुक्त बृजेश कुमार पासवान के विरूद्ध मारपीट, चोरी,दहेज आदि विभिन्न धाराओं में कुल 02 अभियोग व अभियुक्त रत्नेश शर्मा के विरूद्ध मारपीट, बलात्कार के 02 अभियोग पंजीकृत है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1. वसीम खान पुत्र मो0 ताहिर खान निवासी 04/40/02 मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली ।
2. अशोक कुमार शर्मा पुत्र बाल कृष्ण शर्मा निवासी गढ़ी खास थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली ।
3. बृजेश कुमार पासवान पुत्र रामकुमार पासवान निवासी खोर थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली ।
4. रत्नेश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी डिडौली थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली ।
बरामदगी-
1. 02 इलैक्ट्रानिक मीडिया माइक ।
2. 04 प्रेस आईडी ।
3. 01 कूटरचित फर्जी पहचान पत्र ।
4. ठगी के 3000/ रुपए
5. 01 मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP33BY7003 (207 एमवी एक्ट) ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
• मु0अ0सं0 235/26 धारा 319(4),318(4)338,336(3),340(2),204,351(3) बी0एन0एस0 थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री रवि सिंह प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 कृपाशंकर यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 अनिल कुमार गुप्ता थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 आनन्द कुमार वर्मा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
5. का0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
6. का0 अमित प्रताप सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
7. का0 देवेन्द्र दूबे थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
8. का0 प्रीतम कुमार शर्मा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार अभियुक्त वसीम खान का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 453/2023 धारा 323,354,504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली ।
2. मु0अ0सं0 45/2025 धारा 115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली ।
गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश कुमार पासवान आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 406/2023 धारा 379,411 भादवि थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली ।
2. मु0अ0सं0 175/2025 धारा 85,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली ।
गिरफ्तार अभियुक्त रत्नेश शर्मा आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 57/2020 धारा 342,376डी,506 भादवि थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली ।
2. मु0अ0सं0 02/2026 धारा 333,352,351(3) बीएनएस थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली ।

Post a Comment