मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मझगई (खीरी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 199/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त मो. गुलजार पुत्र छंगा, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी गोतेबाजपुरवा मजरा बल्लीपुर, थाना मझगई, जनपद खीरी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मझगई अनिल सिंह पंकज के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 जगदीश प्रसाद
- कां0 लवलेश वर्मा
- कां0 आदित्य सिंह

Post a Comment