Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी 24 अगस्त को, किसान रहें उपस्थित : उप कृषि निदेशक

 कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी 24 अगस्त को, किसान रहें उपस्थित : उप कृषि निदेशक



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों एवं उपकरणों के लिए प्राप्त आवेदनों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, लेजर लैंड लेवलर, पावर ऑपरेटेड चाफकटर, रोटावेटर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, मिनी राइस मिल, बेलिंग मशीन सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक टोकन बुकिंग प्राप्त होने के कारण पात्र आवेदकों का चयन ई-लॉटरी द्वारा किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ई-लॉटरी का आयोजन 24 अगस्त 2026 को अपराह्न 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, अमेठी में किया जाएगा। जिन किसानों ने उक्त योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है, उनसे निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ई-लॉटरी प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। यदि कोई आवेदक किसान ई-लॉटरी के समय उपस्थित नहीं होता है, तो उसे उपस्थित किसानों एवं समिति द्वारा संपन्न कराई गई चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा तथा उसके संबंध में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के सभी संबंधित किसानों से समय से उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं