Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: जुगराजपुर के बादल के पुरवा में जलभराव से 5-6 परिवार परेशान, नक्शे में दर्ज रास्ता न बनने का आरोप

 अमेठी: जुगराजपुर के बादल के पुरवा में जलभराव से 5-6 परिवार परेशान, नक्शे में दर्ज रास्ता न बनने का आरोप



जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा जुगराजपुर के गांव बादल के पुरवा में लगातार बारिश के चलते करीब 5 से 6 घरों के चारों तरफ जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भर जाने से उन्हें घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित रामकृपाल और उनके भाई गिरधारी ने आरोप लगाया कि जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, परिवार में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए काफी दूर तक ले जाने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।रामकृपाल, गिरधारी, राजू पाल और श्याम पाल का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पीड़ितों के अनुसार, नक्शे में रास्ता दर्ज होने के बावजूद मौके पर रास्ते का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।पीड़ितों ने बताया कि रास्ते से संबंधित गाटा संख्या 453, 487, 463, 523, 515, 501 और 494 दर्ज हैं। उनका आरोप है कि इन गाटा नंबरों से संबंधित रास्ते का निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन में लगातार परेशानी बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सिंहपुर से तिलोई के बीच पड़ने वाले पूरे कादिल गांव से एक रास्ता निकलकर पूरे बादलखा की आबादी की ओर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यही रास्ता उनके आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन वर्तमान में जलभराव और रास्ते की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाए, जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए तथा नक्शे में दर्ज रास्ते को जल्द से जल्द बनवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को आवागमन में राहत मिल सकेगी।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जलभराव और रास्ते की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं