अमेठी: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या पर जागे सीबू सिंह, 700 मीटर मार्ग को स्वयं कराया ठीक; ग्राम प्रधान की निष्क्रियता पर उठे सवाल
अमेठी: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या पर जागे सीबू सिंह, 700 मीटर मार्ग को स्वयं कराया ठीक; ग्राम प्रधान की निष्क्रियता पर उठे सवाल
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी (शिवरतनगंज)। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा पेड़ारा स्थित पूरे बाबा गोसाई का मठ मुख्य मार्ग दशकों से पक्की सड़क के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहा था। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या की अनदेखी की जा रही थी।
दशकों से लंबित इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी सीबू सिंह ने पहल की और अपने प्रयासों से 700 मीटर लंबे इस मुख्य मार्ग को आज ठीक करवाकर ग्रामीणों को आवागमन की राहत दी।
मार्ग के दुरुस्त होने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में ग्राम प्रधान की कार्यशैली को लेकर भारी असंतोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन ग्राम प्रधान ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुनियादी सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार प्रतिनिधि की नींद अभी तक नहीं खुली है, जिसके कारण निजी प्रयासों से मार्ग की मरम्मत करानी पड़ी।

Post a Comment