Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत साक्षात्कार 6 व 7 अगस्त को

 विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत साक्षात्कार 6 व 7 अगस्त को



अमेठी। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उद्योग विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न ट्रेडों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 6 एवं 7 अगस्त 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अमेठी (गौरीगंज-जामो रोड, आरएम पब्लिक स्कूल, पूरबगांव के निकट) में आयोजित होगा। योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल अभिलेख, जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण की जा सके। उन्होंने सभी आवेदकों से समय से उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं