अमेठी: झाड़ियों में फंसा मिला 70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
अमेठी: झाड़ियों में फंसा मिला 70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी। जनपद अमेठी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटमरा गांव के पास नैया के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंसा हुआ बरामद हुआ। मृतक की पहचान शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी मथुरा यादव (उम्र 70 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुटमरा गांव के पास किनारे झाड़ियों में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोहनगंज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 70 वर्षीय मथुरा यादव का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या दुर्घटना) का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment