Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

समाजसेवी के निजी खर्च से ग्राम में चला सफाई अभियान, प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए उपेक्षा के आरोप

 समाजसेवी के निजी खर्च से ग्राम में चला सफाई अभियान, प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए उपेक्षा के आरोप



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


 तिलोई अमेठी।  जनपद अमेठी तहसील तिलोई विकास खण्ड सिंहपुर की ग्राम सभा पेड़ारा के अंतर्गत पूरे बहेलिया सहित अन्य गांवों में लगातार एक सप्ताह से नालियों की सफाई, रास्तों की मरम्मत, खड़ंजा मार्ग की सफाई तथा झाड़ियों की कटाई का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य समाजसेवी शीबू सिंह द्वारा अपने निजी खर्च से कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सुमन मौर्य एवं प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मौर्य गांव की समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं और अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि "कुंभकरण की नींद" सो रहे हैं, जिसके चलते समाजसेवी को स्वयं आगे आकर यह कार्य कराना पड़ा।सफाई अभियान के दौरान शिववरदान सिंह, राजा जायसवाल, राजू साहू, राहुल सिंह, पप्पी लहरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समाजसेवी के इस प्रयास की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत में नियमित सफाई एवं विकास कार्य कराने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं