Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नर्सिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, मां ने उठाए सवाल

 नर्सिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, मां ने उठाए सवाल


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिलाअमेठी मुंशीगंज क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।मृतका की मां ने बेटी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर बेटी की चप्पल मिली थी, जबकि पुलिस की ओर से प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात कही गई। मां ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा

कोई टिप्पणी नहीं