Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: लगातार बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से छह सदस्यीय परिवार बेघर

 अमेठी: लगातार बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से छह सदस्यीय परिवार बेघर



जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत विकासखंड तिलोई की ग्राम पंचायत कूटमारा के पूरे इच्छाराम पंडित का पुरवा में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। बुधवार को बारिश के चलते जयप्रकाश मिश्रा पुत्र कुलदीप नारायण मिश्रा का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे परिवार बेघर हो गया।

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान गिरने से घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और दैनिक जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार जयप्रकाश मिश्रा मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो नाबालिग बेटियां, एक पुत्र सहित कुल छह सदस्य हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर होने के कारण अब उनके पास रहने के लिए सुरक्षित आश्रय भी नहीं बचा है और पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने तथा पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत, आर्थिक सहायता, राहत सामग्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता करनी चाहिए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं