अमेठी: लगातार बारिश से ढहा कलावती का कच्चा मकान, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अमेठी: लगातार बारिश से ढहा कलावती का कच्चा मकान, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत मौजा कुटमरा के इच्छा राम पंडित के पुरवा की निवासी कलावती का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह धराशायी हो गया। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और दैनिक जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार अब खुले आसमान के नीचे अथवा दूसरों के सहारे रहने को विवश है।ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। आखिरकार मकान भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान गिरने से घरेलू सामान, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुओं को काफी नुकसान पहुंचा है।
पीड़िता कलावती ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा राहत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि अब उनके पास रहने के लिए सुरक्षित छत नहीं बची है और बरसात के मौसम में परिवार का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करे और पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत सामग्री, आर्थिक सहायता एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी से राहत मिल सके।लगातार हो रही बारिश के कारण अमेठी जनपद में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ी हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment