Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

धौरहरा वन रेंज को मिला तेजतर्रार डिप्टी रेंजर, क्षेत्र में खुशी की लहर

 धौरहरा वन रेंज को मिला तेजतर्रार डिप्टी रेंजर, क्षेत्र में खुशी की लहर



धौरहरा वन रेंज में तेजतर्रार डिप्टी रेंजर ऋषभ प्रताप सिंह की तैनाती, ग्रामीणों में उत्साह


लखीमपुर खीरी। धौरहरा वन रेंज में तेजतर्रार और साहसी अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले डिप्टी रेंजर ऋषभ प्रताप सिंह की तैनाती होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके दोबारा क्षेत्र में आने से वन्यजीवों से होने वाले खतरे और मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने में मजबूती मिलेगी।


ग्रामीणों के अनुसार, जब ऋषभ प्रताप सिंह पहले धौरहरा वन रेंज में वन दरोगा के रूप में तैनात थे, तब उन्होंने कई साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाए। तेंदुआ, मगरमच्छ और अजगर जैसे खतरनाक वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों की जान-माल की रक्षा की। उनके कार्यकाल में वन विभाग की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हुई थी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके कार्यों के कारण ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता भी आई। अब डिप्टी रेंजर के रूप में उनकी वापसी से लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में वन्यजीवों से जुड़े मामलों का और अधिक प्रभावी ढंग से समाधान होगा।


डिप्टी रेंजर ऋषभ प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, "धौरहरा क्षेत्र के लोग मेरे अपने परिवार की तरह हैं। उनकी सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा 


ग्रामीणों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वन विभाग और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा क्षेत्र में सुरक्षा और संरक्षण दोनों को नई मजबूती मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं