Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

 अमेठी: किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन



अमेठी। पूर्व में सौंपे गए मांग-पत्र पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और किसानों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय अमेठी पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के अनुसार प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान शामिल हुए।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हरीश उर्फ चुन्नू सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। संगठन का कहना है कि पूर्व में मांग-पत्र सौंपे जाने के बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से किसानों में नाराजगी थी।धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। संगठन ने किसानों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। ज्ञापन लेने के बाद अधिकारियों की ओर से संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता भी की गई।

संगठन के पत्र के अनुसार किसानों की मांगों के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। साथ ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आगे आंदोलन की रणनीति तय करने की बात कही गई।

बताया गया कि धरना-प्रदर्शन एवं बैठक दोपहर करीब 12 बजे से 2:30 बजे तक चली। इस दौरान किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम में जिला संरक्षक राजनारायण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मारूफ अहमद और तहसील अध्यक्ष सूरज सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं