मारपीट में महिला घायल, आंख समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट का आरोप, थाने में दी तहरीर
मारपीट में महिला घायल, आंख समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट का आरोप, थाने में दी तहरीर
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। थाना मोहनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा तिलोई के बसावन दास का पुरवा निवासी रामेश्ववरी ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और सामान चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ मारपीट के दौरान आंख में काफी चोट लगी है। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अंदरूनी चोटें भी आई हैं।
पीड़िता रामश्री ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे कई जगह चोट पहुंचाई गई, जिससे वह काफी परेशान है। पीड़िता ने घटना के संबंध में थाना मोहनगंज में लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।रामश्री का कहना है कि उसने कल थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है।
फिलहाल पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment