वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पत्रकार संघ अध्यक्ष ने की मुलाकात, भगवान श्री राम जी की प्रतिमा किया भेंट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पत्रकार संघ अध्यक्ष ने की मुलाकात, भगवान श्री राम जी की प्रतिमा किया भेंट
जौनपुर
जौनपुर पत्रकार संघ (इकाई मछलीशहर) के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार साथी से जुड़े मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रमुखता से रखा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया। इस त्वरित कार्रवाई पर पत्रकार संघ की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।मुलाकात के दौरान अनिल कुमार पांडेय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के प्रति प्रशासन का संवेदनशील रवैया लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पत्रकारों से जुड़े मामलों का इसी तरह निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण होता रहेगा।

Post a Comment