अमेठी: थाना इन्हौना में किसान यूनियन ने उठाई जनसमस्याएं, पीड़िता अनवरी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अमेठी: थाना इन्हौना में किसान यूनियन ने उठाई जनसमस्याएं, पीड़िता अनवरी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जनपद अमेठी के थाना इन्हौना में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम खान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद की गई।किसान यूनियन की ओर से जिला मीडिया प्रभारी मारूफ अहमद, राहुल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी दौरान ग्राम सभा इन्हौना की निवासी अनवरी ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के देर रात उनके घर पहुंचती है, परिवार की महिलाओं से पूछताछ करती है, गाली-गलौज करती है तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, इसके बावजूद परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम खान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय कथित दलालों और ग्राम प्रधान की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
मौके पर मौजूद किसानों ने अपनी समस्याएं थाना प्रभारी के समक्ष रखीं। किसान यूनियन के अनुसार, थाना प्रभारी द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने तथा कृष्णा मिश्रा के समझाने के बाद किसानों ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी और वापस लौट गए।नोट: इस समाचार में उल्लिखित आरोप और दावे पीड़िता अनवरी, किसान यूनियन तथा संबंधित लोगों के बयानों पर आधारित हैं। संबंधित पुलिस विभाग, ग्राम प्रधान एवं अन्य पक्षों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment