Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

स्वतंत्रता दिवस पर शिवरतनगंज थाने में शान से फहरा तिरंगा, पुलिसकर्मियों व बच्चों के साथ मनाई गई खुशियां

 स्वतंत्रता दिवस पर शिवरतनगंज थाने में शान से फहरा तिरंगा, पुलिसकर्मियों व बच्चों के साथ मनाई गई खुशियां



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



​अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने समस्त पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूरी आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

​ध्वजारोहण के उपरांत थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की रक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिष्ठान वितरित किया। बच्चों के चेहरों पर मिठाई पाकर खुशी और देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

​थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में थाने का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं