बूंदी से हुआ भगवान गोपेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार
बूंदी से हुआ भगवान गोपेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार
श्री न्यूज़ 24 / अदिति न्यूज़
संवाददाता: रजनीश कुमार
स्थान: खीरी टाउन
खीरी टाउन स्थित पवित्र तीर्थ स्थल श्री राम जानकी मंदिर, पक्का तालाब में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को भगवान श्री गोपेश्वर महादेव का भव्य बूंदी श्रृंगार श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आकर्षक बूंदी श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव", "शिव शंभू" एवं "जय-जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गोपेश्वर महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
इस अवसर पर मोहल्ला अरनी खाना के राकेश (पूर्व सभासद), संदीप सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, पवन सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भगवान गोपेश्वर महादेव के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

Post a Comment