Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम पूरे दूंदी में जलभराव की समस्या का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम पूरे दूंदी में जलभराव की समस्या का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।



प्रभावित किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने तथा ड्रेन सफाई के दिए निर्देश


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम पूरे दूंदी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, उप जिलाधिकारी तिलोई अरुणिमा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तिलोई, तहसीलदार तिलोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पूरे दूंदी में जलभराव की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर पूर्व में उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार तिलोई को मौके पर भेजकर सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आज उन्होंने स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा अथवा जलभराव के कारण यदि किसी किसान अथवा ग्रामीण को किसी प्रकार की क्षति हुई है तो उसका तत्काल आकलन कर शासन की मंशा के अनुरूप राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की सहायता शीघ्र पहुंचनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जलभराव वाले पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को ड्रेनों की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी अवरुद्ध नालियां अथवा ड्रेन हैं, उनकी सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि परिस्थितियों को देखते हुए राहत चौकी अथवा राहत शिविर स्थापित करने की आवश्यकता महसूस हो तो तत्काल उसकी व्यवस्था की जाए। साथ ही बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित ग्रामीणों एवं किसानों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है तथा जनहित में सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की सतत निगरानी बनाए रखने तथा स्थिति सामान्य होने तक नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा जलभराव की समस्या के समाधान एवं प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं