अमेठी: विधायक, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन के बाद भी समस्या जस की तस, ग्रामीणों में नाराजगी
अमेठी: विधायक, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन के बाद भी समस्या जस की तस, ग्रामीणों में नाराजगी
अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत मजरा गढ़ी महाबल, गांव बनी में रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाए जाने के बावजूद समाधान न होने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों के अनुसार समस्या के समाधान की मांग को लेकर विधायक, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मांग और ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ने भी उपजिलाधिकारी तिलोई को ज्ञापन देकर रास्ते की समस्या से अवगत कराया है और जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।इस संबंध में पवन कुमार, सहजराम, रामसमुझ, रामबकश, बासुदेव, बेचूलाल, लक्ष्मीनारायण, शिवबहादुर, अर्जुन किरसन और संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को लगातार अवगत कराने के बावजूद यदि समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आखिर उनकी सुनवाई कौन करेगा। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment