उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने किया चयनित आदर्श ग्रामों का निरीक्षण
उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने किया चयनित आदर्श ग्रामों का निरीक्षण
अमेठी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ के मा० उपाध्यक्ष/मंत्री श्री विश्वनाथ जी ने जनपद अमेठी के चयनित आदर्श ग्रामों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। शासन द्वारा चयनित आदर्श ग्रामों में विकासखंड गौरीगंज के ग्राम बाहापुर, विकासखंड जगदीशपुर के ग्राम हसवां सुरवन तथा विकासखंड जामों के ग्राम कमालपुर एवं नाऊपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन ग्रामों में प्रदेश स्तर पर चयनित संस्था यूपी सिडको अमेठी द्वारा गैप-फिलिंग के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मा० उपाध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। विकासखंड जगदीशपुर के ग्राम हसवां सुरवन में निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का नाम अंकित न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर तत्काल योजना का नाम अंकित कराया जाए तथा योजना से संबंधित फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए जाएं। इसके अतिरिक्त ग्राम बाहापुर, कमालपुर एवं नाऊपुर में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया, जहां कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य आदर्श ग्रामों में संचालित विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करना है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment