अमेठी: बारिश के बीच जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर गरीब महिला, अधिकारियों से जांच की मांग
अमेठी: बारिश के बीच जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर गरीब महिला, अधिकारियों से जांच की मांग
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा तिलोई में लगातार हो रही बारिश के बीच गरीब महिला शाहरून निशा का मिट्टी से बना कच्चा मकान जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे बारिश के दौरान मकान गिरने का खतरा बना हुआ है।
पीड़िता शाहरून निशा अपने परिवार के साथ इसी जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने स्तर से पक्का मकान बनवाने में असमर्थ है। बरसात के मौसम में परिवार के लोगों को हर समय मकान गिरने और किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है पीड़िता ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच कराने तथा पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है महिला का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है। पीड़िता ने अधिकारियों से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment