Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमेठी में होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमेठी में होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी, 27 अगस्त 2026। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती (29 अगस्त) के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 29 से 31 अगस्त 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में जनपद के विद्यालयों के खिलाड़ी एवं स्थानीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे बालक एवं बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को प्रातः 6 बजे पुरुष एवं महिला वर्ग की संडे ऑन साइकिल रैली निकाली जाएगी, जबकि 31 अगस्त को अपराह्न 3 बजे बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता की तिथि से एक दिन पूर्व जिला खेल कार्यालय, अमेठी में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है, जिससे खेल भावना को बढ़ावा मिले तथा युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं