Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित

 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित



अमेठी, 10 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), गौरीगंज में संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम चरण में एनआरएलएम, कौशल विकास मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग सहित विभिन्न सहयोगी विभागों, आरसेटी केंद्रों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनपद में संचालित विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों तथा अन्य संभावित लाभार्थियों को योजना से जोड़ने हेतु विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को अधिक से अधिक शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के द्वितीय चरण में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों, जिला समन्वयकों, आरसेटी केंद्रों के समन्वयकों तथा एलडीएम की उपस्थिति में योजना के अंतर्गत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं हाल ही में किए गए संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही योजना के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि आवेदनों के प्रभावी अनुश्रवण एवं निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। कार्यशाला में समाधान संस्था से डॉ. अमित सिन्हा, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की निदेशक पूजा लाल, एलडीएम रामअवतार मीना, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला का समापन किया गया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं