थाना खीरी पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना खीरी पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक: 21 सितम्बर 2026
श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़
रजनीश कुमार जोशी
संवाददाता खीरी टाउन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 नफर गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। थाना खीरी पुलिस द्वारा अपराध रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उप-निरीक्षक मो0 खालिद खान मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम ढकिया से 01 एन०बी०डब्ल्यू० वारंटी अभियुक्त वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त माननीय न्यायालय एसीजेएम द्वितीय, लखीमपुर खीरी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (मु0सं0 2877/24, अ0सं0 402/23, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि) में वांछित था, जिसकी तारीख पेशी 21/09/2026 निर्धारित थी। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण
वेदप्रकाश पुत्र कन्धई निवासी ग्राम ढकिया (मजरा कटकुसमा), थाना व जिला खीरी उम्र लगभग 35 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मो0 खालिद खान
2. का0 कार्तिक कुमार
3. का0 भूपेन्द्र सिंह

Post a Comment