Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष हॉकी व सबजूनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय चयन में 10-10 खिलाड़ियों का किया गया चयन

 प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष हॉकी व सबजूनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय चयन में 10-10 खिलाड़ियों का किया गया चयन



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी अरविन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देश के क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष हॉकी एवं सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स आज जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

 इस क्रम में उन्होंने बताया कि सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में 10-10 खिलाड़ियों क्रमशः अंश कुमार, अंकेश चौहान, अक्ष, अहम शर्मा, मो0 महफूज खान, ललित चौहान, नैतिक पाल, सिद्धान्त कुमार, नैतिक कश्यप व हर्ष मौर्या तथा सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के तहत यश सिंह, शुभम वर्मा, राठौर जोगी, चुलबुल पाण्डेय जोगी, कुर्बान जोगी, विष्णु जोगी, अनमोल, हैप्पी राज, नवनीत तिवारी व पिन्टू जोगी का चयन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं