अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर शराब बरामद एक गिरफ्तार
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर शराब बरामद एक गिरफ्तार
मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी
निघासन। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 13 सितंबर 2026 को निघासन थाना क्षेत्र के लुधौरी और रानीगंज में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। विभाग के अनुसार, मौके पर शराब की बिक्री करते हुए बृजेश कुमार निवासी लुधौरी को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध शराब कारोबार पर विभाग की नजर
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment