Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नमामि भारतम वंदे मातरम सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को

 नमामि भारतम वंदे मातरम सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ 

संजय सिंह 


प्रातः 11 बजे देश के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक कंठों से  एक साथ गूंजेगा-वन्दे मातरम्

लखनऊ/सुल्तानपुर 

सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर में छात्रों ने किया पूर्वाभ्यास।

तो यह केवल एक गीत का सामूहिक गायन नहीं होगा, बल्कि 150 वर्षों की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता-संघर्ष की स्मृति और भारत की सांस्कृतिक एकात्मता को नमन करने हेतु विद्या भारती का यह विनम्र प्रयास होगा।

जिला संयोजक डॉ विनोद कुमार सिंह के अनुसार जनपद के  सभी सरस्वती शिशु मंदिर,विद्या मंदिर  तथा यू पी बोर्ड के श्री विश्वनाथ इंटर कालेज कलान, एम जी एस सहित अनेक विद्यालयों के लगभग पचास हजार से भी अधिक आचार्य, शिक्षक, शिक्षार्थी, अभिभावक एवं अन्य लोग सामूहिक गान में अपनी भागीदारी करेंगे।सह संयोजक प्रधानाचार्य  राकेश मणि त्रिपाठी नेकहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में एक करोड़ से अधिक लोगों को एक साथ जोड़कर राष्ट्र भावना को जागृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

सह संयोजक डाक्टर पवन सिंह ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में सम्पन्न होने कार्यक्रम में सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंन्द्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि स्वयं उपस्थित रहेंगे। जहाँ लगभग 9000 की संख्या में आचार्य, अभिभावक, भैया -बहनें और समाज के अन्य लोग सम्मिलित होंगे।

ज्ञात हो कि "रिकॉर्ड प्रमाणित करने वाली दो प्रमुख संस्थाओं—एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स—ने 'नमामि भारतम्' के अंतर्गत सर्वाधिक विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय द्वारा एक साथ, एक स्वर में किए गए 'वंदे मातरम्' गायन को प्रमाणीकरण हेतु सूचीबद्ध किया है। दोनों संस्थाओं ने इस उपलब्धि पर विद्या भारती के विद्यालयों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं