Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,मुसाफिरखाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से सात मुकदमे दर्ज

 चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,मुसाफिरखाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से सात मुकदमे दर्ज



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 

 

 अमेठी ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ जनपद में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार तड़के करीब चार बजे मुसाफिरखाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार विकास तिवारी उर्फ बिविकु पुत्र स्वर्गीय कालिका प्रसाद निवासी नारायणपुर, थाना मुसाफिरखाना को पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल संख्या UP-36 W-4018 चोरी की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथी राजकुमारी यादव के साथ मिलकर इसे सुल्तानपुर जिला कारागार के गेट के बाहर से चोरी किया था। इसके बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल किया जा रहा था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP-44 N-7920 भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विकास तिवारी के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ जनपद में पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथी की भूमिका और वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं