अमेठी में चोरी की घटनाओं का खुलासा: 2790 रुपये, गैस सिलेंडर और घरेलू सामान के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
अमेठी में चोरी की घटनाओं का खुलासा: 2790 रुपये, गैस सिलेंडर और घरेलू सामान के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरतनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 2790 रुपये, 2 गैस सिलेंडर, 2 पंखे, बर्तन और सिगरेट बरामद किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में शिवरतनगंज पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
प्रमोद यादव (22 वर्ष) पुत्र द्वारिका प्रसाद
सुभाष यादव (25 वर्ष) पुत्र छोटेलाल यादव
(दोनों निवासी पूरे माधव सिंह मजरे सतगंवा, थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी)
बरामद सामान:
चोरी के नगद 2790 रुपये
02 गैस सिलेंडर
02 पंखे
02 भगौना (जस्ता), 01 परात (पीतल) और 01 थाली (पीतल)
02 पैकेट टोटल सिगरेट
पूछताछ में हुआ चोरियों का पर्दाफाश
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले अपने साथी चंदन पासी (निवासी ग्राम ठोकरपुर, शिवरतनगंज) के साथ मिलकर गांव के ही एक सूने घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान और गैस सिलेंडर चुराया था। इसके अलावा दोनों ने प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर से सिलेंडर व खाद्यान्न तथा भुलइया तिराहे के पास स्थित एक किराना दुकान से पैसे व सिगरेट चोरी किए थे। राशन बेचकर मिले पैसों को तीनों ने आपस में बांट लिया था।
आपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई
पकड़े गए अभियुक्त सुभाष यादव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है (मु0अ0सं0 251/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट)।
शिवरतनगंज थाने में दर्ज पूर्व के मामलों (मु0अ0सं0 109/26, 110/26 और 102/26) में बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। फरार साथी की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी जसवंत कुमार, आरक्षी आदर्श सिंह, आरक्षी जयप्रकाश एवं आरक्षी आरूष (थाना शिवरतनगंज)

Post a Comment