Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जलभराव से बलदेव वैदिक विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

 जलभराव से बलदेव वैदिक विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी





*मयंक गुप्ता

श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज


पलिया कलां। पलिया क्षेत्र स्थित बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में जलभराव के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति सामने आई है। जलभराव के चलते विद्यार्थियों को कक्षाओं तक पहुंचने और सामान्य रूप से शिक्षण कार्य संचालित होने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बताया जा रहा है कि विद्यालय में जलभराव की समस्या के कारण कक्षाओं का शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने की चिंता बनी हुई है। विद्यालय परिसर में लंबे समय से पानी जमा रहने की स्थिति विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विद्यालय आने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है।


एक ओर शासन स्तर पर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यालय में जलभराव जैसी मूलभूत समस्या का समाधान न होने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में जलभराव की समस्या का तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण करना चाहिए तथा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना चाहिए।


अब देखना यह है कि विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी इस समस्या पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और विद्यालय परिसर को जलभराव से मुक्त कराने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं