Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 5 सितंबर को आएंगे अमेठी

 पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 5 सितंबर को आएंगे अमेठी


हेलीकॉप्टर से अमेठी पहुंचने का कार्यक्रम, करीब एक घंटे बाद गोंडा के लिए होंगे रवाना


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिला अमेठी से बड़ी खबरभारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का 5 सितंबर 2026 को अमेठी जनपद आगमन प्रस्तावित है। उनके अमेठी दौरे को लेकर जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में हेलीकॉप्टर यात्रा का कार्यक्रम साझा किया गया है।

पत्र के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह 5 सितंबर को दोपहर 1:10 बजे गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विशेश्वरपुर में बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे अमेठी पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

दस्तावेज में अमेठी जनपद में उनके लिए निर्धारित हेलीपैड का उल्लेख जगदीशपुर तहसील क्षेत्र में निर्मित हेलीपैड के रूप में किया गया है। अमेठी में निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से गोंडा के लिए रवाना होंगे और करीब 3 बजे गोंडा पहुंचने का कार्यक्रम है।

पूर्व सांसद के आगमन को लेकर पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन से हेलीपैड पर आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है।

बृजभूषण शरण सिंह के अमेठी आगमन को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उपलब्ध कार्यक्रम पत्र में उनके अमेठी दौरे के दौरान होने वाले विस्तृत कार्यक्रम अथवा मुलाकातों का उल्लेख नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं