Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तबीयत खराब होने पर बेची भैंस, आठ माह बाद भी ₹60 हजार का भुगतान नहीं; महिला ने लगाई न्याय की गुहार

 तबीयत खराब होने पर बेची भैंस, आठ माह बाद भी ₹60 हजार का भुगतान नहीं; महिला ने लगाई न्याय की गुहार




यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


जनपद अमेठी | थाना मोहनगंज | ग्राम पूरे हवलदार मजरा कोची थाना मोहनगंज क्षेत्र के ग्राम पूरे हवलदार मजरा कोची निवासी जसिमुल बानो पत्नी रफीक ने भैंस बिक्री के बाद ₹60 हजार का भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने अपनी भैंस बेची थी, उस समय उनकी तबीयत काफी खराब थी। इसी वजह से उन्होंने अपनी भैंस ₹60,000 में इन्हौना निवासी सफीक पुत्र अनवर व रहीम को बेच दी थी। पीड़िता का आरोप है कि भैंस खरीदते समय सफीक के सहयोगी करीम भी मौजूद थे।

पीड़िता के मुताबिक, भैंस ले जाने के बाद खरीदार ने बाद में पैसे पहुंचाने की बात कही, लेकिन करीब आठ माह बीत जाने के बावजूद ₹60 हजार का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि वह अपने पैसे के लिए लगातार खरीदार और उसके सहयोगी के चक्कर लगा रही हैं पीड़िता का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर थाना इन्हौना, थाना मोहनगंज और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक न तो उन्हें उनकी धनराशि मिली और न ही अपेक्षित कार्रवाई हुई पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी ₹60 हजार की धनराशि दिलाई जाए तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं