Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ से आजमगढ़ शव लेकर जा रहा था वाहन, चालक ने समय रहते रोकी गाड़ी

 लखनऊ से आजमगढ़ शव लेकर जा रहा था वाहन, चालक ने समय रहते रोकी गाड़ी



श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


शुकुल बाजार अमेठी से बड़ी खबरपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे बुधवार को शव लेकर जा रहे एक शव वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को एक्सप्रेसवे पर रोक दिया और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन में रखे शव को भी तत्काल बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार शव वाहन लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 70 के पास अचानक वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने वाहन रोककर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद वाहन से शव को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

कोई टिप्पणी नहीं