Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राष्ट्रीय राजमार्ग-931 चौड़ीकरण परियोजना के तहत नेवादा किशुनगढ़ में आयोजित हुआ बृहद प्रतिकर भुगतान शिविर

 राष्ट्रीय राजमार्ग-931 चौड़ीकरण परियोजना के तहत नेवादा किशुनगढ़ में आयोजित हुआ बृहद प्रतिकर भुगतान शिविर



प्रभावित किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रतिकर भुगतान सुनिश्चित कराने की पहल


बिना भागदौड़ मौके पर संकलित की गईं भुगतान पत्रावलियां, अन्य ग्रामों में भी लगेंगे शिविर


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-931 प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग के किलोमीटर 0.00 से 68.00 तक 2 लेन प्लस पेव्ड शोल्डर चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है। परियोजना से प्रभावित किसानों को समयबद्ध एवं सुगमता के साथ प्रतिकर राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देशों के क्रम में तहसील गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम नेवादा किशुनगढ़ में एक बृहद प्रतिकर भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य परियोजना से प्रभावित भू-स्वामियों को प्रतिकर भुगतान संबंधी औपचारिकताओं को सरल बनाते हुए उन्हें शीघ्र लाभ प्रदान करना था। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में ग्राम प्रधान एवं जागरूक किसानों के सहयोग से बड़ी संख्या में भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां मौके पर ही संकलित की गईं। इससे किसानों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा भुगतान प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सका। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक पात्र किसान को उसकी प्रतिकर राशि बिना किसी अनावश्यक विलंब के सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से गांव स्तर पर शिविर आयोजित कर आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन एवं संकलन किया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि परियोजना से प्रभावित अन्य गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से इसी प्रकार के प्रतिकर भुगतान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध हो सके और प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा एवं उन्हें समय पर प्रतिकर राशि उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले ग्राम नेवादा किशुनगढ़ के ग्राम प्रधान, ग्रामीणों एवं तहसील गौरीगंज की राजस्व टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह आयोजन प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं